योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

लखनऊ। यूपी में भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्हें लखनऊ में शनिवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में योगी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली।

leadशपथ-ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री भी रहे। शपथ-ग्रहण समारोह स्मृति वन में हुआ।

इससे पहले शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। स्वामी प्रसाद मौर्य, एस.पी. बघेल, वीरेंद्र सिरोही सहित 11 नेताओं ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

नेता चुने जाने के बाद योगी ने कहा कि इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें दो और वरिष्ठ सहयोगियों की जरूरत है। इस पर नायडू ने अमित शाह से फोन पर बात की। इसके बाद संसदीय बोर्ड ने योगी को दो उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार दिया। योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा विधानसभा या विधानपरिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने देर शाम राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com