योगी सरकार का शपथग्रहण LIVE: राजेंद्र प्रताप और श्रीकांत शर्मा बने मंत्री

यूपी की राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होने वाले समारोह में दोपहर 2.15 बजे नए सीएम आद‌‌ित्यनाथ और उनके मंत्र‌िमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 45 वर्षीय आदित्यनाथ सूबे के 32वें मुख्यमंत्री होंगे। इनके साथ लगभग 46 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं लखनऊ के मेयर द‌िनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ड‌िप्टी सीएम के पद पर शपथ लेंगे।
 
yogi_1489913332 (1)इस कार्यक्रम के ल‌िए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्र‌ियों को भी बुलावा भेजा गया है। सपा सरंक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम स‌िंह यादव घर से न‌िकलकर समारोह स्थल के ल‌िए रवाना हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अम‌ित शाह भी शाम‌िल होंगे। आद‌ित्यनाथ प्रधानमंत्री को र‌िसीव करने एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबक‌ि इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह 50 हजार लोग बनेंगे।

देखें, पल-पल के अपडेट्स-

इन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली-

– राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में अनुपमा जायसवाल ने शपथ ली।

– सुरेश राणा ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वो मुजफ्फरनगर के थाना भवन से विधायक चुने गए।

इन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली-

– इलाहाबाद दक्षिण से भाजपा विधायक नंद कुमार गुप्ता नंदी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

– आशुतोष टंडन लखनऊ उत्तर विधान सभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो लखनऊ यूनीवर्सिटी से आर्ट्स ग्रेजुएट है।

– मुकुट बिहारी वर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो बहराइच के कैसरगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं।

– सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने बसपा के विधायक पूजा पाल को हराया। वो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के नाती हैं।

– प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो 2003 में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।

– श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो मथुरा सीट से विधायक हैं। वो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

– चेतन चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं और 40 टेस्ट खेल चुके हैं।

– लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद के लिए शपथ ली। वह मथुरा की छाता विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

– ब्रजेश पाठक, लखनऊ मध्य से विधायक चुने गए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

– ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने जहूराबाद सीट से जीत दर्ज की।

– जय प्रताप सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।

– रमापति शास्‍त्री ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो गोंडा के मनकापुर से विधायक है।

– सत्यदेव पचौरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो 1967 में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद से राजनीति में आए। वो तीसरी बार के विधायक हैं।

– एसपी सिंह बघेल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 56 वर्षीय बघेल टूंडला से विधायक हैं।

– धर्मपाल स‌िंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो आंवला से तीसरी बार भाजपा के विधायक हैं।

– दारा सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो मऊ की मधुबन सीट से विधायक हैं। वो पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। 2015 में बसपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल।

– लखनऊ कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने मुलायम की बहू अपर्णा यादव को हराया था।

– राजेश अग्रवाल ने शपथ ली। बरेली कैंट से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं। वह पेशे से कारोबारी है। अमित शाह और योगी के करीबी माने जाते हैं।

 – सतीश महाना ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।

– सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ। संघ के नेता के तौर पर शुरुआत की थी। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

– सुरेश खन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली। वह आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। लखनऊ से लॉ की पढ़ाई की है।

– स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्री पद की शपथ ली। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं मौर्या। कुशीनगर की पडरौना सीट से चुनाव जीते हैं।

– केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

– योगी आदित्यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। उन्हें राज्यपाल राम नाईक ने शपथ दिलाई।

– मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। समर्थकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे।

– शपथग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे चुके हैं।

– सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंचे।

– लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत।

– सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर पहुंच चुके हैं।

– शपथ ग्रहण स्‍थल पर लाल कृष्‍ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी पहुंच चुके हैं।

– जोशी ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। उन्हें आराम से रहना चाहिए।

– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।

– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com