भैया के पास बची सिर्फ भाभी..मोदी ले गए सत्ता की चाभी

New Delhi : UP में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसके चलते फेसबुक पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। लोग जमकर अखिलेश और राहुल को ट्रोल कर रहे हैं।
img_20170311104405लखनऊ। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरू में पोस्टल बैलेट्स की गिनती हो रही है। होली से पहले यूपी भगवा होली खेलता नजर आ रहा है।

रुझानों के मुताबिक, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी अपने दम पर 300 सीटें हासिल करती नजर आ रही है। 387 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 276 पर भाजपा और सहयोगी दल आगे हैं। अखिलेश और उनके सहयोगी 72 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बसपा के खाते में 27 सीटें जाती दिख रही हैं।
जिन इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैलियां की, वहां भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी बड़ी शहरों में पर भाजपा आगे चल रही है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 202 सीटों की दरकार होती है।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com