हत्यारोपी सुनील सिंह की गिरफ्तारी में देरी से नाराज व्यापारियों ने दी आंदोलन की धमकी

बलिया।बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह को डेढ़ माह बाद भी गिरफ्तारी नही होने से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन की धमकी दी है।व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने कहां कि हाईकोर्ट से राजू हत्या कांड के मुख्य आरोपी को राहत मिलेगा तो आरोपी केस के साथ छेड़छाड़ करेगा। जनता का क़ानून से विश्वास कम होगा।

विजय कुमार गुल्लर ने कहा कि सुनील सिंह को बचाने का काम सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता कर रहे है जो निंदनीय है।भाजपा को व्यापारी समाज तन मन और धन से चुनाव में स्पोर्ट किया,लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव के चलते पुलिस सुनील सिंह पर हाथ नही डाल रही जिसका व्यापर मंडल कड़े शब्दों में निंदा करती है।

गुल्लर ने कहां कि राजू हत्या कांड में पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि आरोपी गिरफ्तार नही हुआ।जब चेयरमैन को देश की क़ानून  पर विश्वास  है तो भागने के बजाए पुलिस के सामने अपना पक्ष रखे।

गुल्लर ने कहा कि बलिया प्रशासन जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नही करती है,तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।जिससे राजू के परिवार को न्याय मिल सके।

विजय गुल्लर ने कहा मिडिया के माध्यम से जनता को गुमराह किया जा रहा है,चेयरमैन निर्दोष है तो पुलिस के सामने आकर बताए।राजू के हत्या के बाद से भागना ही बहुत कुछ बता रहा है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com