सपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या

सुलतानपुर के जयसिंहपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक तथा इस चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अरुण वर्मा बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। विधायक पर तीन वर्ष पहले दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या कर दी गई है। दुष्कर्म के मामले में 21 फरवरी को सुनवाई होनी थी। हत्या के मामले में अब विधायक अरुण वर्मा संदेह के घेरे में हैं।12_02_2017-arun-verma

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले अरुण कुमार वर्मा ने सबसे कम उम्र (25 वर्ष) में विधायक बनने का रिकार्ड भी बनाया था।सपा विधायक को सीएम अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। इस विधानसभा चुनाव में सीएम अखिलेश यादव ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत भी इन्हीं के विधानसभा क्षेत्र से की थी।

जयसिंहपुर विधायक अरुण वर्मा को तीन वर्ष पहले दुराचार का आरोपी बनाने वाली कल रात में गांव में पंचायत भवन के पीछे संदिग्ध हालात जख्मी मिली थी। इसके बाद उसका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सुलतानपुर सदर से पार्टी के प्रत्याशी विधायक अरुण वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगायी वाली महिला की कल देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 100 मीटर की दूरी पर पंचायत भवन चोरमा के पीछे बेहोशी हालत मिली थी।

रात 10 बजे परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी खोजबीन के बाद पुलिस उसको रात करीब दो बजे महिला को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। महिला शौच के लिए शाम सात या आठ बजे के बीच घर से निकली थी।

फिलहाल महिला का शव सुल्तानपुर पोस्टमार्टम हाउस में है। विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में 21 को सुनवाई होनी थी। मृतका के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया की उसकी सुरक्षा इन दिनों कम कर दी गई थी। पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण ही यह घटना घटी है। पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है। युवती के पिता के मुताबिक 5 अक्टूबर 2013 को विधायक और उसके साथियों ने सुल्तानपुर शहर के एक गेस्ट हाउस में युवती के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में दो आरोपी जेल में हैं। कुछ दिनों पहले युवती के पिता ने इस मामले में विधायक को तलब करने की अर्जी कोर्ट में दी थी, जिसकी सुनवाई 21 फरवरी को होनी है।

इस बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज भी सुलतानपुर से किया था। जहां पर अरुण कुमार वर्मा की काफी प्रशंसा भी की थी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com