सन्तगणी नाथ ट्रस्ट लखनऊ को राजघराना ग्रुप के एमडी ने 5000 वर्गफिट जमीन रजिस्ट्री किया

लखनऊ : सन्तगणी नाथ ट्रस्ट लखनऊ इकाई को धर्मशाला निर्माण हेतु राजघरना ग्रुप के एमडी अशोक कुमार गुप्ता ने पीजीआई के पास 5000 वर्गफिट भूमि दान किया है। दान में दी गई जमीन की कीमत 85 लाख है। ट्रस्ट के महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया क़ि भूमि दान करने की घोषणा तीन माह पहले होली मिलन कार्यक्रम में राजघराना ग्रुप के एमडी अशोक कुमार गुप्ता और डायरेक्टर शशीलता गुप्ता ने किया था।जिसको आज एमडी ने रजिस्ट्री आफिस सरोजनीनगर आकर रजिस्ट्री किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रमाकान्त गुप्ता ने रजिस्ट्री होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राजघराना ग्रुप की तरफ से मिली जमीन पर भव्य धर्मशाला और सन्तगणी नाथ की मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य में एमडी अशोक कुमार गुप्ता के नेक कार्य को लोग हमेशा याद करेंगे।
रजिस्ट्री के समय राजघराना ग्रुप के एमडी अशोक कुमार गुप्ता,मैनेजर रानू तिवारी और ट्रस्ट के अध्यक्ष रमाकान्त गुप्ता ,महामंत्री राजेंद्र प्रसाद,कोषधयक्ष अश्वनी गुप्ता,बीडीओ शंभूलाल गुप्ता एवं दीनदयाल माजूद रहे।
रजिस्ट्री हो जाने के बाद हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार भूमि की पूजा सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में रमाकान्त गुप्ता ने किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com