लखनऊ: रईसजादों ने मचाया मौत का कोहराम, सड़क पर बिछा दी लाशें

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के डालीबाग इलाके में बहुखंडी मंत्री आवास के सामने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे रईसजादों ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से 12 लोगों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, इसमें चार लोग की मौत हो गई। साथ ही आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, रैन बसेरे में 80 से अधिक मजदूर थे।

रईसजादों ने रात करीब डेढ़ बजे अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से 12 लोगों को कुचला 

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आशोक कुमार रावत का पुत्र आयुष और लखनऊ के एक उद्योगपति का बेटा अपने तीन और साथियों के साथ आई-20 गाड़ी से गोमती नगर जा रहे थे। इस बीच नशेे में दूत होने के कारण वे अपना बैलेंस खो बैठे और विधायक निवास के सामने बने रैन बसेरे में सो रहे लोगों पर चढ़ा दिया।  इसके बाद आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और रईसजादों को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

 accident1024_1483845551_749x421-2

पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर हजरतगंज थाने ले गई। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों की पहचान पृथ्वी राज, ननकऊ, अब्दुल और गोखरन के रूप में की गई है। यह सभी बहराइच के निवासी थे।  मौके पर मिली कार पुनीत अरोड़ा के नाम से रजिस्टर्ड है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे जो हादसे के बाद भागने लगे. इस बीच, रैन बसेरे में सो रहे लोगों ने इनमें से दो को पकड़ लिया और तीन भागने में कामयाब रहे। मामले में हजरत गंज इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि दोनों युवकों से उनके साथियों के बारे पूछताछ की जा रही है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com