लखनऊ में विवाहिता गोमती नदी में कूदी, गोताखोरों ने बचाया

प्रदेश की राजधानी में ससुराल वालों की प्रताडऩा से परेशान होकर आज एक महिला ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। महिला को गोमती नदी में कूदते देख होमगार्ड के इंस्पेक्टर वीके सिंह ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाला। गोमतीनगर थाना की फोर्स सूचना के दो घंटे बाद भी वहां नहीं पहुंची।03_02_2017-sucide-attempt

लखनऊ में गोमतीनगर में 1090 चौराहा के पास आज एक महिला ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। महिला ससुराल वालों की प्रताडऩा से परेशान होकर गोमती में कूदी। होमगार्ड के इंस्पेक्टर वीके सिंह ने गोताखोरों की मदद से बचाया। इसके बाद इन लोगों ने महिला के परिवारीजनों को सूचना दी। महिला को उसके भाई दीपू अपने साथ ले गए। महिला पेपर मिल कालोनी भीखमपुर की रहने वाली है।

उसका विवाह स्नेहनगर आलमबाग निवासी अंकित से हुआ था। अंकित तथा उसके परिवार के लोगों ने महिला को 31 दिसम्बर को मार पीट कर भगा दिया था। महिला के गोमती नदी में कूदने की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जबकि वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी के साथ ही मार्डन पुलिस कंट्रोल रूम भी हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com