यूपी में आज बनेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड, लगाए जाएंगे 25 करोड़ पौधे

उत्तर प्रदेश लगातार दूसरे वर्ष एक दिन में 25 करोड़ पौधे रोपकर नया कीर्तिमान बनेगा। रविवार को प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल झांसी में वृक्षारोपण करेंगी जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुलतानपुर में पौधरोपण करेंगे। वन मंत्री दारा सिंह चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ ही सुलतानपुर में रहेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  लखनऊ में पीडब्ल्यूडी के हर्बल वाटिका में पौधरोपण करेंगे। वहीं जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चित्रकूट में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ पौधरोपण करेंगे।

सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जन के साथ पौधरोपण करें। इसके अलावा सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिले में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य मेंवन विभाग के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि  वर्ष 2017-18 में 5.71 करोड़ तथा वर्ष 2018-19 में 11.77 करोड़ पौधे रोपित किए गए। वर्ष 2019-20 में 22.59 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद 25.87 करोड़ पौधे रोपे गए। वर्तमान वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। नागरिकों एवं किसानों ने वृक्षारोपण अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए इसी अवधि में 05 करोड़ पौधे रोपित किए हैं। इस प्रकार वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 100 करोड़ पौधों का रोपण सम्भव हो रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com