यूपी : आपसी विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दंपति ने जान दे दी है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पत्नी ने जहर खा लिया और पति ने फांसी लगा ली। दोनों किराये के मकान में रहे थे। घटना रामपुर उदयभान में हुई। 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार निवासी मनोज गुप्ता (28) की शादी जनवरी 2020 में खुशबू (22) निवासी जेठवार से हुई थी। मनोज रामपुर उदयभान में किराये के मकान में रहता था। पुलिस लाइन के बगल में फल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इन दोनों का चार महीने का बेटा शिवम भी है। गुरुवार सुबह रोते हुए मासूम को मनोज ने बगल में रह रही अपनी मां को दे दिया। इसके बाद कमरा बंद कर लिया।

इसी बीच विवाद के दौरान पत्नी ने जहर पी लिया और फिर पति ने पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चे के काफी रोने पर मनोज की मां उसे देने के लिए गईं। काफी आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने अगल-बगल के लोगों को आवाज दी। दरवाजा तोड़ने पर दोनों मृत पाए गए। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र को जांच के निर्देश दिए हैं।

महिला सिपाही को आया चक्कर
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान लटकते शव को देखकर महिला सिपाही को चक्कर आने लगा। जवानों ने सिपाही साधना सिंह को किसी तरह संभाला।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com