मध्य प्रदेश: शातिर महिलाओं की गैंग ने दिया डकैती कांड को अंजाम! एक गिरफ्तार- दो फरार

डकैती कांड में एक महिला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो महिलाएं फरार हैं। डकैती का कुछ सामान दोनों के पास है।

l_2-1483697266

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने 10 दिन पहले हुई एक डकैती कांड का पर्दाफ़ाश किया है।  इस मामले में एक महिला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनसे लूटा गया सामान बरामद करने में भी कामयाबी हासिल की है।  

गोहद निवासी थोक किराना व्यापारी दयाराम गुप्ता (65) और उनकी पत्नी गिरजादेवी (60) को 25 दिसंबर की रात हथियारबंद बदमाशों ने रात को सोते समय बंधक बनाकर मारपीट की और घर में डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से दंपति इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती हैं। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि मामले में गोहद निवासी शकील खान, उसकी मां और उसके दोस्त शिवपुरी निवासी अमन पांडे को गिरफ्तार किया गया है। दो महिलाकएं अब भी फरार हैं। 

उन्होंने बताया कि शकील खान ने अपनी पत्नी शबनम और प्रेमिका प्रीती बघेल के खर्च पूरे करने के लिए डकैती को अंजाम दिया था। दोनों महिलाएं फरार हैं। डकैती का कुछ सामान दोनों के पास है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com