मदरसे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास ; फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीतापुर के सदरपुर थाना अंतर्गत एक अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग ने चार लड़कों पर सामूहिक ज्यादती करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम एक इस्लामिक स्कूल में दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़िता के अनुसार, शनिवार को वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे रशीद, नदीम और उसके दो साथी उसे जबरन असलहे की नोक पर एक मदरसे में ले गए। जहां मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सामूहिक ज्यादती की।

पीड़िता ने बताया कि, 26 जून को भी इन्हीं आरोपियों ने छेड़खानी की थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com