प्रयागराज : होली के दिन गंगा में डूबे युवकों के शव मिले, घर में मचा कोहराम

होली के दिन संगम में मस्ती करने के दौरान डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह मिल गया। शव देखकर युवक के परिजन फफक पड़े। वहीं दूसरी ओर रसूलाबाद घाट पर डूबे युवक का शव भी जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढ निकाला। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कालिंदीपुरम निवासी शीबू अपने सात अन्य दोस्तों के साथ होली के दिन संगम नहाने गया था। सभी साथी एक दूसरे का हाथ पकड़कर अरैल घाट की ओर जा रहे थे। इस दौरान शीबू गंगा की तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इस घटना से डरकर सभी अपने घर भाग गए।  रात 10:00 बजे जब शीबू के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दारागंज पुलिस ने शीबू के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी  तलाश में सर्च ऑपरेशन चला। संगम चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से गुरुवार को शीबू का शव बरामद कर लिया गया।

वहीं दूसरी ओर शिवकुटी पुलिस ने बताया कि रसूलाबाद निवासी राजू का बेटा आदर्श बुधवार को नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया। जल पुलिस की मदद से आदर्श का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com