नशे की हालत में पति ने उतारे पत्नी के कपड़े, पड़ोसी से कपड़े मांगकर थाने पहुंची पीड़िता

 एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। प्रार्थिया का आरोप है कि उसका पति आदतन नशेड़ी है। शराब और गांजा के नशे में उससे मारपीट करता है। बीते अगस्त 2018 में आरोपित ने प्रार्थिया को निर्वस्त्र कर के पीटा और उसे घर से निकाल दिया। प्रार्थिया ने अपने पड़ोसी से कपड़े मांगकर पहने और अपने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंचा और काउंसलिंग के बाद आरोपित पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।प्रार्थिया ने आरोपित पति पर सट्टा खेलने का भी आरोप लगाते हुए बताया कि सट्टा खेलने के लिए आरोपित ने उसका मंगलसूत्र छीन लिया था। विरोध करने पर उससे मारपीट की। 21 अगस्त को आरोपित नशे में घर पहुंचा और प्रार्थिनी को निर्वस्त्र करके घर में पीटा। इसके बाद आरोपित ने उसे बिना कपड़ों के ही घर से निकाल दिया। प्रार्थिनी ने अपने पड़ोसी से मदद मांगी तो उसकी हालत देखकर पड़ोस की महिला ने उसे अपने कपड़े दिए।                                                     इसके बाद प्रार्थिनी  ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद प्रार्थिनी का पिता उसे लेकर मायके चला गया। वहां से पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग की। काउंसलिंग में प्रार्थिनी ने आरोपित के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com