नई राह : 88 वर्ष की उम्र में भी 25 साल के युवाओं को मात दे रही कल्याणी देवी, करतीं हैं एक्सरसाइज

अमूमन 80-85  की उम्र में बुजुर्ग अपने खुद के काम भी घर में मुश्किल से ही कर पाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अधिकांश बुजुर्ग सुबह टहलना ही पसंद करते हैं लेकिन कोरोना काल में उनका टहलना भी बंद हो गया है। ऐसे में घर मे बैठे बोर हो रहे बुजुर्गों को सिविल लाइंस निवासी 88 साल की कल्याणी देवी ने एक नई राह दिखाई है। 

कल्याणी देवी इस उम्र में भी सभी व्यायाम कर रही हैं जो 20 से 25 वर्ष के युवा फिट रहने के लिए करते हैं। सिविल लाइंस स्थित के के सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव की मां कल्याणी देवी अपने घर में ही गौतम आमेसर साइज कर रही हैं जो उनके बेटे और पोते करते आ रहे हैं। 

वह नियमित रूप से पुश अप, शोल्डर प्रेस, साइकिलिंग, हैमर कर्ल, बाइसेप्स के लिए बारबेल कर्ल, लेग एक्सटेंशन आदि एक्सरसाइज बड़े आराम से कर ले रही हैं। उनके पुत्र केके श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह में 6 दिन और नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रही है जबकि संडे को वह आराम करती हैं। 

उनके एक्सरसाइज करने का वीडियो सोशल मीडिया में भी डाला गया है। 92 हजार से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं जबकि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने यह वीडियो शेयर भी किया। 

आयुर्वेदाचार्य डॉ एसके राय बताते हैं कि 88 वर्ष की कल्याणी देवी हमें स्वस्थ होने की प्रेरणा देती हैं। यही कारण है कि उनका ऑक्सीजन लेवल और इम्यूनिटी इस उम्र में भी बेहतर है।
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com