जनजीवन पर कोहरे का असर, रेलवे ने इन 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचलन दो फरवरी तक किया रद्द, देखें लिस्ट

कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 16 दिसंबर से दो फरवरी के बीच रद्द रहेंगी। पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों ने बताया कि एक स्पेशल ट्रेन के परिचालन के दिनों में भी कमी कर दी गयी है। 

इसके पूर्व भी रेलवे ने आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि कम करने के साथ कई ट्रेनें रदद् की हैं। जानकारी के अनुसार गया एवं नई दिल्ली के बीच रोजाना चलायी जा रही गया नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन के दिनों में कमी की गई है। गाड़ी संख्या 02397 गया नई दिल्ली गया से 28 दिसंबर तक सोमवार, शुक्रवार व रविवार को रद्द रहेगी। वहीं, 02398 नई दिल्ली गया स्पेशल 29 दिसंबर तक हफ्ते में मंगलवार, शनिवार व सोमवार को रद्द रहेगी।  

ये ट्रेनें रहेंगी पूर्णत: रद्द

ट्रेन संख्या    कहां से कहां तक    रद्द होने की तिथि
03257    दानापुर आनंद विहार    16 से 31 दिसंबर
03258    आनंद विहार दानापुर    17 से एक फरवरी
04006    आनंद विहार सीतामढ़ी    16 से 31 जनवरी
04005    सीतामढ़ी आनंद विहार    18 से 02 फरवरी
02549    कामाख्या आनंद विहार    16 से 31 जनवरी
02550    आनंद विहार कामख्या    18 से दो फरवरी
05483    अलीपुरद्वार दिल्ली    16 से 31 जनवरी
05484    दिल्ली अलीपुरद्वार    18 से 02 फरवरी

पटना एयरपोर्ट आने वाले सात विमान रहे लेट 
विमान सेवाओं में सुधार हुआ है लेकिन दूसरी जगहों से पटना आने वाले विमान लेट हो रहे हैं। जहां से विमान ने उड़ान भरा वहां कोहरे के कारण उन्हें पटना में देरी हुई। सात विमान देरी से पहुंचे। नतीजतन यहां से जाने में भी इन सात विमानों की लेटलतीफी रही। पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान दो घंटे 15 मिनट की देरी से सुबह 10.35 बजे पहुंचा। स्पाइसजेट की दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट  ॅ8741 पटना में उतरने वाली पहली फ्लाइट थी जो 2.15 घंटा देरी से पहुंची। अन्य फ्लाइटों के समय में भी पहले की अपेक्षा सुधार हुआ लेकिन आंशिक लेटलतीफी जारी रही। 


फ्लाइट संख्या        देरी 
एसजी 8741       2.15 घंटे
एसजी3723       25 मिनट
जी8873       33 मिनट
जी8135        22 मिनट
6ई2763       17 मिनट
जी8150        52 मिनट
एआई415     41 मिनट 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com