गैंगरेप प्रकरणः मुख्य आरोपी भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार

Image result for GANGRAPE VALO KI EMAGES

भदोही के भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे गैंगरेप के मुख्य आरोपी संदीप तिवारी को शनिवार को गिरफ्तार किया। मामले में विधायक और उनके दो बेटों की नामजदगी को गलत बताते हुए पुलिस ने इन तीनों और दो अन्य भतीजों का नाम जांच में से निकाल दिया है।

संदीप के अलावा विधायक के दूसरे बेटे नीतेश तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है। संदीप पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हुई है, जबकि नितेश को धारा-504, 506 के अंतर्गत आरोपी बनाया गया है। हालांकि आरोपी नीतेश की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।

बताते चलें कि करीब एक सप्ताह पहले वाराणसी की एक विधवा महिला ने भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों और भतीजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। भदोही एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी।

शुरुआती जांच में भदोही के एक होटल के अभिलेख खंगाले गए थे। महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया था। महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

बाते सोमवार को भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी एवं उनके परिवार वालों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने खुद बयान दर्ज किया था। महिला पहले ही कह चुकी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com