गर्मी से मिलेगी राहत, दिन में आंशिक बदली के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही आंशिक बदली का असर है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।गर्मी से मिलेगी राहत,

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। सोमवार को हुई बारिश की वजह से वायुमंडल में नमी बनी हुई है। नमी की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा और आर्द्रता का स्तर बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां आज सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने व बिजली कड़कने का अनुमान जताया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com