यूपी : सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे तीन लाख

सचिवालय में महिला की नौकरी लगवाने का दावा कर जालसाज ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। महिला के पति ने गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 

आलमबाग वीआईपी रोड निवासी डा. नवीन सिन्हा पत्नी नीलम सिन्हा की नौकरी लगवाना चाहते थे। कुछ वक्त पहले उनकी मुलाकात नेहरु इंक्लेव निवासी श्याम तिवारी उर्फ कैप्टन से हुई। जिसने नीलम की नौकरी सचिवालय में लगवाने का दावा किया था। श्याम ने बताया था कि सचिवाल अधिकारियों से उसके करीबी संबंध हैं। रुपये खर्च करने पर वह नियुक्ति करा देगा। झांसे में फंस कर नवीन सिन्हा ने तीन लाख रुपये श्याम को थमा दिए। जिसके बाद आरोपी ने नवीन के व्हाटसएप पर नियुक्ति पत्र की फोटो भेजी। लेकिन नियुक्ति पत्र की मूल कापी देने से मना कर दिया। शक होने पर उन्होंने छानबीन करना शुरू किया। तब ठग के फेर में फंसने का पता चला। डा.नवीन ने कई बार श्याम के घर पहुंच कर तकादा किया। जिस पर उन्हें धमकाया गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर धीरज सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com