यूपी: महिला को बंधक बनाकर तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक नामजद समेत चार लोगों पर जंगल में ले जाकर तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती है। महिला के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह रविवार की रात मंडलीय अस्पताल पहुंचकर महिला थाना प्रभारी से बयान दर्ज कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

लालगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी 45 वर्षीय महिला एक मार्च को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके पति ने लालगंज थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। सात जून को महिला पटेहरा के पास घायलावस्था में मिली। जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पटेहरा पीएससी में अज्ञात के रूप में भर्ती कराया। वहां पर उसकी पहचान होने के बाद उसका पति उसे घर ले गया। 23 जून को महिला की तबीयत खराब होने पर पति ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला का आरोप है कि एक मार्च को गांव निवासी एक युवक उसे गाड़ी में बैठा कर जंगल में ले जाकर बंधक बनाया। उसके साथ तीन अन्य लोगों ने भी उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म किया और मारा पीटा। पिटाई से महिला के पूरे शरीर पर चोट का निशान है।
महिला के पति का आरोप है कि संत नगर चौकी में शिकायत की गई तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद रविवार की रात मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह मंडलीय अस्पताल पहुंचे। एसपी के साथ पहुंची महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने पीड़िता का बयान लिया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com