यूपी पंचायत चुनाव: 1740 ग्राम प्रधानों के लिए जानिए ओबीसी महिला और एससी जाति के लिए कितनी सीट आरक्षित

यूपी पंचायत चुनाव के लिए जौनपुर आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जनपद में कुल 1740 ग्राम प्रधान प्रधान की सीटों पर 518 अनारक्षित है। महिलाओं के लिए 283 सीटें निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति महिला 138 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 245, पिछड़ी जाति के लिए 311 सिटी और पिछड़ी जाति महिला के लिए 165 सीटें निर्धारित की गई। केवल महिला के खाते में 283 सीटें गयी हैं।

जौनपुर में 21 ब्लाक प्रमुख और 83 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण की सूची जारी
जौनपुर। जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने रविवार की सुबह जिले के 21 ब्लाक प्रमुख और 83 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण की संसोधित सूची जारी कर दी है। मुख्य विकास भवन पर चस्पा सूची को देखने वालों की भीड़ लग गई।

जिला पंचायत में 83 सीटों का आरक्षण
एससी महिला के लिए 7 सीट, एससी 12 सीट, ओबीसी महिला 8 सीट, ओबीसी 14 सीट, महिला के लिए 13 सीट, अनारक्षित के लिए 29 सीट आरक्षित हैं। जबकि जिले के 21 विकास खंडों के ब्लाक प्रमुखों के आरक्षण की सूची जारी की गयी है

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com