भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त की कोरोना से मौत, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में थे भर्ती

प्रयागराज के प्रतिष्ठित कारोबारी, पूर्व सांसद और पूर्व नगर प्रमुख श्यामाचरण गुप्ता का बीती रात नई दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित श्यामाचरण को बेतहर इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया था। वहां भी उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। शुक्रवार शाम स्थिति गंभीर होने पर उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। रात 12 बजे श्यामाचरण ने अंतिम सांस ली। 

बीड़ी, रिएल स्टेट, मिल, डेयरी का कारोबार करने वाले समूह श्याम ग्रुप के संस्थापक श्यामाचरण गुप्ता 2004 में समाजवादी पार्टी और 2014 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे। सांसद बनने से पहले श्यामाचरणण गुप्ता शहर के नगर प्रमुख रहे। नौ फरवरी 1945 में बांदा में जन्में श्यामाचरण सामान्य व्यक्ति के तौर पर प्रयागराज और यहां व्यवसाय का साम्राज्य खड़ा किया। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले श्यामाचरण भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए और बांदा लोकसभा सीट से आखिरी बार चुनाव लड़े थे। 

श्यामचरण के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। पिछले साल गंभीर रूप से बीमार श्यामाचरण की बहू का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हुआ था। श्यामाचरण के साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हुए। उनकी पत्नी और बेटा भी नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। पूर्व सांसद के करीबियों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कोरोना की गाइडलाइन के तहत नई दिल्ली में होगा। मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार के कई सदस्य देर रात नई दिल्ली रवाना हुई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com