प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले IG का बड़ा बयान, मौनी अमावश्या के कारण नहीं दी जाएगी VIP सुविधा

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधा वाड्रा यूपी के दौरे पर हैं। आज मौनी अमावश्या भी है। इस बीच प्रयागराज  के महानिरीक्षक (आईजी) केपी सिंह ने कहा कि मेला आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अलग से कोई खास व्यवस्था नहीं की जाएगी।  प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर उन्होंने कहा, “आज मेले के लिए काफी बड़ा दिन है। इसलिए हम किसी को वीआईपी सुविधा नहीं देंगे। वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह आ सकती हैं और अनुष्ठान में भाग ले सकती हैं।” 

आपको बता दें कि आईजी का बयान अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए जाएंगी। कांग्रेस नेता भी संगम पर माघ मेला में भी भाग लेंगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा संगम जाने से पहले आनंद भवन में रुकेंगी। सूत्रों वे कहा. “यहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम की योदना नहीं बनाई गई है। वह शाम को दिल्ली वापस आ जाएंगी।” हालांकि, सूत्रों के दावे के विपरीत प्रियंका गांधी वाड्रा की इस यात्रा को राजनीतिक चश्मे के बिना नहीं देखा जा सकता है। 

प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की एकमात्र चेहरा हैं। लगभग तीन दशक पहले खो चुकी कांग्रेस की  राजनीतिक जमीन को तलाशने की कोशिश कर रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com