निकिता मिस इंडिया, आशी बग्गा को मिस यूपी का खिताब

मुंबई में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं बुलंदशहर की 21 वर्षीय निकिता मान के सिर मिस इंडिया का ताज सजा है। गाजियाबाद की निधि रावत को मिस प्रिटी इंडिया व ग्रेटर नोएडा की नैंसी त्यागी ने मिस ग्रांड इंडिया का खिताब पाया। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब कानपुर की आशी बग्गा के नाम हुआ। फस्र्ट रनर अप लखनऊ की सोनम चौहान रहीं। सेकंड रनर अप मिर्जापुर की यशस्वी दुबे आईं।21_01_2017-20kan-p11

आगरा की आभ्या शर्मा मिस मॉडल उत्तर प्रदेश, हमीरपुर की शुभांगी शर्मा मिस ग्रांड उत्तर प्रदेश, मेरठ की दीक्षा पाराशर मिस प्रिटी उत्तर प्रदेश व अलीगढ़ की ऋतु शर्मा को मिस क्यूट उत्तर प्रदेश ताज मिला। मिस प्रिटी इंडिया एंजिल लखनऊ की वर्षा जायस, मिस प्रिटी इंडिया बहराइच की शिवानी राज और मिस मॉडल आफ इंडिया झांसी की स्वास्तिका मैसी को चुना गया। मिस ग्रांड मॉडल आफ इंडिया बरेली की जया पांडेय व मिस माडल आफ इंडिया मोदी नगर की फरीन खान चुनी गईं।

कानपुर की युवतियां छाईं
मिस कानपुर रीजन की प्रतियोगिताओं में कानपुर शहर की युवतियों ने सभी खिताब पाए। कानपुर रीजन की मिस कानपुर मिनी त्रिपाठी, मिस एंजिल मोनिका भदौरिया, मिस ङ्क्षप्रसेज आकांक्षा ङ्क्षसह व मिस माडल का खिताब श्वेता रावत को मिला।

कागजों पर ही महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम
मिस इंडिया का खिताब पाने वाली बुलंदशहर की निकिता मान का कहना है कि महिला सशक्तीकरण की योजनाएं व कार्यक्रम बस कागजों में ही चलते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवा नेता हैं, नई सोच है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब नहीं। नोटबंदी से ही एक झटके में कालेधन और भ्रष्टाचार पर प्रहार हुआ। कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाएं सोच समझकर वोट डालें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com